Cyclone Dana: 120 KM/घंटे की रफ्तार टकराएगा चक्रवात ‘दाना', 203 ट्रेनें रद्द; 16 घंटे के लिए फ्लाइटें कैंसिल

Cyclone Dana: चक्रवात ‘दाना' के असर से भुवनेश्वर में सामान्य जनजीवन प्रभावित है। पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) द्वारा 203 ट्रेने रद्द किए जाने के कारण व्यस्त भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या न के बराबर है। 16 घंटे तक निलंबित रहने के दौरान, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की लगभग 40 उड़ानें प्रभावित होंगी।

Cyclone Dana: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गुरुवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और कई लोगों ने चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर घरों के अंदर ही रहना पसंद किया। यह चक्रवात राज्य के तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है और इससे राज्य की लगभग आधी आबादी के प्रभावित होने का खतरा है। राज्य की राजधानी में वाहनों की आवाजाही कम देखी गई, जबकि शहर के बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बस टर्मिनल, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग देखे गए। पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) द्वारा 203 ट्रेन रद्द किए जाने के कारण व्यस्त भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर कुछ ही यात्री देखे गए। कुछ पर्यटकों को स्टेशन में शरण लिये देखा गया। महाराष्ट्र के एक पर्यटक ने कहा कि हम पुरी में जगन्नाथ मंदिर गए थे और ट्रेन से अपने घर लौटने वाले थे लेकिन, हमें संदेश मिला कि हमारी ट्रेन रद्द कर दी गई है। इसलिए हम यहां शरण लिये हुए हैं।

Cyclone Dana: 120 KM/घंटे की रफ्तार टकराएगा चक्रवात ‘दाना', 203 ट्रेनें रद्द; 16 घंटे के लिए फ्लाइटें कैंसिल

40 उड़ानें प्रभावित

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि भुवनेश्वर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे तक उड़ान संचालन को निलंबित करने का फैसला किया है। अधिकारी ने कहा कि उड़ान 16 घंटे तक निलंबित रहने के दौरान, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की लगभग 40 उड़ानें प्रभावित होंगी, जिससे कई यात्रियों की यात्रा योजना बाधित होगी। राज्य सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर तक भुवनेश्वर में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए हैं। सरकारी कार्यालय, बैंक, दुकानें, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे, लेकिन आम दिनों की तुलना में भीड़ कम रही।

End of Feed