CRPF ने अपने कर्मियों के लिए शुरू किया 'BMI Campaign',जानें क्या है यह

BMI Campaign: सीआरपीएफ ने जवानों को युद्ध के लिए तैयार रखने हेतु पहली बार स्वास्थ्य एवं फिटनेस अभियान शुरू किया है।

CRPF launches BMI Campaign: देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल, सीआरपीएफ ने मंगलवार को अपने 3 लाख से अधिक कर्मियों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाने और उन्हें युद्ध के लिए तैयार रखने के लिए 'बीएमआई अभियान' (BMI campaign) शुरू किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह अभ्यास दो चरणों में चलेगा और 31 अक्टूबर को समाप्त होगा। सीआरपीएफ के महानिदेशक (DG) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बल के मुख्यालय में इस अभियान का शुभारंभ किया।

BMI

CRPF का स्वास्थ्य एवं फिटनेस अभियान शुरू (फोटो: canva)

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 3.25 लाख कर्मी हैं और इसे देश का अग्रणी आंतरिक सुरक्षा बल माना जाता है। इसके तीन मुख्य युद्ध क्षेत्र नक्सल विरोधी, आतंकवाद विरोधी और उग्रवाद विरोधी अभियान हैं। यह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत अन्य विशेष बलों में सबसे बड़ा है।

End of Feed