मणिपुर में CRPF जवान ने कैंप पर की गोलीबारी, दो जवानों की मौत, आठ घायल, फिर खुद भी की आत्महत्या

सूत्रों ने बताया कि यह घटना रात करीब 8.20 बजे इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के शिविर में हुई।

CRPF Jawans Firing: गुरुवार को मणिपुर के एक शिविर में सीआरपीएफ के एक जवान ने कथित तौर पर अपने दो साथियों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि यह घटना रात करीब 8.20 बजे इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के शिविर में हुई।

CRPF

CRPF कैंप में फायरिंग

सूत्रों ने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोली चलाई, जिससे बल के एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसने खुद पर भी गोली चला ली और उसे मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed