Covid 19 Cases in India Today: कोविड मामलों में बड़ी उछाल, 6 महीने में सबसे अधिक, एक्टिव केस 18 हजार के पार, कई लोगों की मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 2, 2023, 11:30 AM IST

Covid 19 Cases in India Today: भारत में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। दो अप्रैल 2023 के दिन पिछले 6 महीने में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कई मौतें भी हुई हैं।

Covid 19 Cases in India Today: भारत में कोरोना के मामलों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में रविवार को 184 दिनों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। COVID-19 के 3,824 मामले सामने आए हैं। यह एक दिन की सबसे बड़ी छलांग है। एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है। रविवार को पिछले दिन की तुलना में 28% बढ़ गया। शुक्रवार को देश में 3,095 मामले और शनिवार 2995 मामले सामने आए थे।

Covid 19 Cases in India, Covid Cases in Delhi, Covid Cases in Haryana

Covid 19 Cases in India: कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल

ताजा संक्रमण के साथ भारत का COVID-19 टैली बढ़कर 4.47 करोड़ (4,47,22,605) हो गया। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि पांच मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,881 हो गई। 24 घंटे के अंतराल में दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान से 1-1 मौत की सूचना मिली थी और 1 की केरल द्वारा पुष्टि की गई।

End of Feed