Budget session 2023: लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है भ्रष्टाचार, संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 31, 2023, 12:01 PM IST

Budget session of Parliament: राष्ट्रपति ने कहा, 'आज सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है एवं भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है।भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है।

Budget session of Parliament: संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि 2047 तक हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो और जो अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करने में समर्थ हो। हमारी सरकार के करीब नौ वर्षों के शासनकाल में भारत के लोगों ने कई सकारात्मक बदलाव पहली बार देखे हैं। अमृत काल की 25 साल की अवधि आजादी का स्वर्णिम काल और विकसित भारत के निर्माण का समय है।

'हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर'

राष्ट्रपति ने कहा, 'आज सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है एवं भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है।

भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है। पिछले कई वर्षों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी है। पहले आयकर रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। आज आयकर रिटर्न दाखिल करने के कुछ दिनों के अंदर ही रिफंड मिल जाता है। जीएसटी के जरिए, आज पारदर्शिता के साथ ही करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित की जा रही है।'

End of Feed