कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन पलटने की साजिश नाकाम! ISI और ISIS पर गहराया शक, हाई अलर्ट पर एजेंसियां

हाल ही में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी फरतुल्लाह गोरी ने ऑडियो जारी कर देश मे मौजूद स्लीपर सेल को ट्रेन पलटने का आदेश दिया था। हालिया ट्रेन हादसों की भी इसी एंगल से तफ्तीश हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के पास रेलवे ट्रैक पर साजिश को लेकर तमाम जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर
  • पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर आईएसआईएस की साजिश
  • खुफिया एजेंसी, एनआई, यूपी एटीएस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने तफ्तीश शुरू की

Kalindi Express Train Conspiracy: कानपुर के पास रेलवे ट्रैक पर साजिश को लेकर तमाम जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के इशारे पर आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) की साजिश का शक गहरा रहा है। आतंकी साजिश के एंगल से भी मामले की तफ्तीश की जा रही है। खुफिया एजेंसी, एनआई (NIA), यूपी एटीएस (UP ATS) समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

Kalindi Express Train kanpur sajish

कालिंदी एक्सप्रेस को पलटने की साजिश

आतंकी फरतुल्लाह गोरी की साजिश

हाल ही में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी फरतुल्लाह गोरी ने ऑडियो जारी कर देश मे मौजूद स्लीपर सेल को ट्रेन पलटने का आदेश दिया था। हालिया ट्रेन हादसों की भी इसी एंगल से तफ्तीश हो रही है। आईएसआईएस के हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली से करीब 14 लोगों गिरफ्तारी। की थी। बता दें कि 9 अगस्त 2024 को दिल्ली से ISIS आतंकी रिजवान अली को गिरफ्तार किया गया था। रिजवान दिल्ली को दहलाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने जामिया और ओखला के तटीय इलाकों में कंट्रोल ब्लास्ट भी किए थे। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आतंकी संगठन ISIS राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने के लिए बड़ी साजिश रच रहा था।

End of Feed