अमित शाह को बचाने के लिए रची गई साजिश; धक्का-मुक्की को लेकर प्रियंका गांधी ने लगाया गंभीर आरोप

Priyanka Gandhi Vadra Slams BJP: संसद में बुधवार को धक्का-मुक्की की घटना में दो सांसद घायल हो गए। जिसकी शिकायत दर्ज कराने राजग सांसद पुलिस थाने पहुंचे। वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए ये कहा है कि अमित शाह की खाल बचाने के लिए साजिश रची गई।

Priyanka Gandhi vs Amit Shah: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी द्वारा धक्का-मुक्की करने संबंधी भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह सब गृह मंत्री अमित शाह की खाल बचाने के लिए रची गई साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने ‘गुंडागर्दी’ की और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया।

Amit Shah vs Priyanka Gandhi Vadra

अमित शाह और प्रियंका गांधी वाड्रा

'खड़गे जी को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया गया'

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, 'राहुल जी आंबेडकर की तस्वीर लेकर और ‘जय भीम’ के नारे लगाते हुए संसद में जा रहे थे। उन्हें संसद में जाने से किसने रोका? हम कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन किसी को नहीं रोका।' उन्होंने दावा किया, 'सिर्फ अमित शाह जी की खाल बचाने के लिए यह साजिश रची गयी है कि भैया (राहुल) ने किसी को धक्का मारा है। मेरी आंखों के सामने खड़गे जी को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया गया। इसके बाद माकपा के एक सांसद को धक्के मारकर उनके ऊपर गिरा दिया गया।'

End of Feed