सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना कांग्रेस करेगी खत्म; खड़गे ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र, कहा- सरकार ने 2 लाख युवाओं का सपना तोड़ा है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 03:35 PM IST

Agneepath Scheme: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि उन करीब दो लाख नौजवानों के साथ न्याय किया जाए जिनका चयन सेना की नियमित सेवा में होने के बावजूद उनकी भर्ती नहीं की गई।

Agneepath Scheme: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अग्निपथ योजना के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर वह सत्ता में आती है तो अग्निपथ स्कीम को बंद कर सेना में पुरानी बहाली प्रक्रिया लेकर आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अग्निपथ योजना को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

mallikarjun kharge agnipath

अग्निपथ योजना को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र

End of Feed