निलंबन के नोटिस से भड़की पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर, बोलीं- जो करना हो कर लो

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Feb 6, 2023, 12:47 PM IST

Preneet Kaur News: अपने खिलाफ बीजेपी नेताओं से मुलाकात के जवाब में परनीत कौर ने कहा की यह परंपरा रही है कि कोई भी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए राज्य और केंद्र के मंत्री और मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करते हैं।

पटियाला से Congress की बागी सांसद और पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पत्नी परनीत कौर (Preneet Kaur) ने कांग्रेस के अनुशासन समिति द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब दे दिया है। परनीत कौर ने दो टूक लहजे में कहा है कि कांग्रेस पार्टी जो भी कार्रवाई करना चाहती है वह उसके लिए स्वतंत्र है। परनीत कौर ने नोटिस के जवाब में भेजे गए अपने पत्र में कांग्रेस के अनुशासन समिति के सदस्य तारिक अनवर उनका इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि किस तरह से हो 1999 में तत्कालीन कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाते हुए पार्टी से बगावत करते हुए बाहर निकल गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो 20 साल तक पार्टी से बाहर रहे हैं वह आज उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं।

Praneet Kaur

प्रणीत कौर ने साधा कांग्रेस पर निशाना

पार्टी ने मांगा था जवाब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने हाल ही में पटियाला से कांग्रेस की सांसद परनीत कौर को पार्टी से निलंबित करते हुए नोटिस भेजकर 3 दिनों के अंदर जवाब देने का समय दिया था। आज जवाब देने का आखिरी दिन था। परनीत कौर के खिलाफ कम पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार और कई वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से शिकायत की थी कि वह बीजेपी के नेताओं से मुलाकात करती हैं और पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल है। इन शिकायतों को आधार बनाते हुए कांग्रेस ने उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

End of Feed