फोटो खिंचवाने के उस्ताद: PM Modi की तेजस में उड़ान के बाद सियासत शुरू, कांग्रेस का तंज तो BJP बोली- 'किस्मत अपनी-अपनी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2023, 07:59 PM IST

PM Modi: पीएम मोदी के तेजस में उड़ान भरने के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, चुनावी फोटो खिंचवाने के उस्ताद को 2014 के पहले के प्रयासों को भी स्वीकार करना चाहिए।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। इसके बाद देश में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा है। कहा है कि चुनावी फोटो खिंचवाने के उस्ताद को 2014 के पहले के प्रयासों को भी स्वीकार करना चाहिए।

PM Modi

पीएम मोदी ने तेजस विमान में भरी उड़ान

दरअसल, पीएम मोदी के तेजस में उड़ान भरने के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, तेजस हमारी स्वदेशी वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता और क्षमता का द्योतक है, इसे दशकों में दृढ़ता से बनाया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि तेजस को एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) द्वारा डिजाइन किया गया है, जिसे 1984 में स्थापित किया गया था और इसने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज (एनएएल), भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के साथ मिलकर काम किया था।

End of Feed