'स्टॉकहोम सिंड्रोम' का जिक्र कर एस जयशंकर पर कांग्रेस का तंज, क्या होता है यह

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 22, 2023, 01:45 PM IST

कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमला करते हुए कहा कि जब वो कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था, चीन से छोटी है तो यह देश का अपमान है। इसके साथ ही स्टॉकहोम सिंड्रोम जैसे शब्द का इस्तेमाल भी किया।

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर(dr s jaishankar on china) ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस के लोग जब कहते हैं कि चीन से भारत डरता है और उस डर की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी कुछ बोलने से डरते हैं। यही नहीं चीन की तरफ से भारत की जमीन पर कब्जा(china on line of actual control) किया जा रहा है। लेकिन सरकार खामोश है। इस तरह के आरोपों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन का नाम लेने से ना तो सरकार ना ही कोई शख्स डरता है। चीन का नाम खुलकर लिया जाता है। सवाल यह है कि भारत चीन सीमा पर फौज की तैनाती किसने की है। दरअसल कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी है और अपनी खामियों को छिपाने के लिए आधारहीन आरोप लगाते हैं। उनके इन आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा कि वो स्टॉकहोम सिंड्रोम (stockholm syndrome) का सामना कर रहे हैं।

dr s jaishankar lac

डॉ एय जयशंकर, विदेश मंत्री

एस जयशंकर पर तीखा हमला

कांग्रेस ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर पर एक तीखा हमला किया और कहा कि हालांकि वह राहुल गांधी पर हमला करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने सशस्त्र बलों का अपमान किया जब उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था के विपरीत भारत एक छोटी अर्थव्यवस्था है। जब आप ऐसा कहते हैं, तो आपने सेना के शौर्य और गौरव को ठेस पहुंचाई है। इससे कोई भी दुनिया की महाशक्तियों से नहीं लड़ेगा। चीन पर अब तक किसी ने ऐसा विवादित बयान नहीं दिया है। और वह सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले हैं।

End of Feed