कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस किया पेश, सोनिया गांधी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का लगााया आरोप

Amit Shah : कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया। राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने कहा कि गृह मंत्री का बयान सरासर झूठा और मानहानिकारक है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया। जयराम रमेश ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी पर आक्षेप लगाने का आरोप भी लगाया गया। राज्यसभा के सभापति को दिए गए अपने नोटिस में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष के खिलाफ उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के पूर्व नियोजित उद्देश्य से निराधार आरोप लगाए हैं। जयराम रमेश ने 25 मार्च को आपदा प्रबंधन विधेयक, 2024 पर बहस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जवाब का हवाला दिया।

Congress-BJP

राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस किया पेश

गृह मंत्री का बयान सरासर झूठा- जयराम रमेश

राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने कहा कि गृह मंत्री का बयान सरासर झूठा और मानहानिकारक है। यह सोनिया गांधी के विशेषाधिकार हनन के समान है। इसलिए, यह मामला विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का भी है। 25 मार्च को आपदा प्रबंधन विधेयक 2024 पर बहस के जवाब के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का हवाला देते हुए, कांग्रेस ने दावा किया कि उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के शासनकाल में पीएम राहत कोष बनाया गया था, और इस सरकार के कार्यकाल के दौरान, पीएम केयर्स फंड शुरू किया गया। कांग्रेस के शासनकाल में केवल एक परिवार का नियंत्रण था और कांग्रेस अध्यक्ष इसके सदस्य थे। कांग्रेस अध्यक्ष सरकारी कोष का हिस्सा हैं, वे इस देश के लोगों को क्या जवाब देंगे। क्या कोई इसे पढ़ता या देखता नहीं है?

End of Feed