Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, औवैसी ने भी लगाई याचिका, किए ये दावे

Waqf Amendment Bill 2025: कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देते हुए दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है।

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 संसद से पास हो चुका है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सरकार ने इस विधेयक को पास करा लिया है, लेकिन इससे पहले कि इस बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलती, कांग्रेस के एक सांसद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देते हुए दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है। कांग्रेस सांसद के साथ-साथ AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

End of Feed