कांग्रेस ने कार्य समिति की बैठक में बनाई ये रणनीति, जानिए चुनाव के लिए क्या है पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2023, 08:59 PM IST

CWC Meeting: आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक गई। इस बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुआ और आगे का प्लान बनाया गया। कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गजों ने इस बैठक में अलग-अलग सुझाव दिए। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं बैठक से जुड़ी कुछ अहम बातें।

Congress News: तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की दो दिवसीय बैठक हुई। इस बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की हुई। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावी को लेकर प्लान बनाया गया। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद राहुल गांधी समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

Congress Working Committee Meeting

हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की दो दिवसीय बैठक हुई।

'कांग्रेस के समर्थकों के लिए करो या मरो की लड़ाई'

हैदराबाद में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि इस दो दिवसीय बैठक ने एक स्पष्ट एजेंडा सामने रखा है। यह कांग्रेसजनों और कांग्रेस विचारधारा का समर्थन करने वाले लोगों के लिए करो या मरो की लड़ाई है। हमें 2024 में इस सरकार को हटाना है, इसलिए कांग्रेस कार्य समिति की ओर से देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि हमें जीतना है।

End of Feed