पीएम मोदी के 11 दिन के उपवास पर वीरप्पा मोइली को संदेह, कहा- अगर ऐसा हुआ तो यह चमत्कार है

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 24, 2024, 09:16 AM IST

पीएम मोदी ने अयोध्या में गोविंद देव गिरि महाराज द्वारा दिए गए चरणामृत पीकर अपना उपवास समाप्त किया था। 11 दिनों तक वह सिर्फ नारियल पानी ही लेते रहे थे।

Veerappa Moily: कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 दिन के विशेष अनुष्ठान और कठोर व्रत पर संदेह जताया है। मोइली ने कहा कि उन्हें संदेह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 11 दिनों का उपवास किया था। मोइली ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, जब मैं एक डॉक्टर के साथ सुबह की सैर पर था, तो उन्होंने मुझसे कहा कि एक इंसान 11 दिनों तक उपवास करते हुए जीवित नहीं रह सकता। अगर वह जीवित हैं, तो यह एक चमत्कार है। इसलिए, मुझे संदेह है कि क्या उन्होंने उपवास किया था।

Veerappa moily

वीरप्पा मोइली

पीएम ने 11 दिन बाद अयोध्या में तोड़ा उपवास

मोइली ने कहा, अगर उन्होंने उपवास किए बिना (राम मंदिर के) गर्भगृह में प्रवेश किया है, तो वह स्थान अशुद्ध हो जाता है, और उस स्थान से शक्ति उत्पन्न नहीं होगी। बता दें कि पीएम मोदी ने राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में 11 दिन का उपवास रखा था। राम मंदिर अभिषेक के दिन पीएम मोदी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज द्वारा दिए गए चरणामृत पीकर अपना उपवास समाप्त किया था। 11 दिनों तक वह सिर्फ नारियल पानी ही लेते रहे थे।

End of Feed