Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में है।
सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई कांग्रेस नेता सोनिया गांधी
बता दें कि इससे पहले जून में ही शिमला के दौरे के दौरान बेचैनी की शिकायत के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद वह घर चली गईं थी। आईजीएमसी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमन चौहान ने बताया था कि सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। चौहान ने कहा था कि सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। उनका रक्तचाप थोड़ा बढ़ा हुआ था।
