'कई व्यवसायी बता रहे हैं कि एक मंत्री उन्हें फोन करके...' लेख पर मचे बवाल के बाद राहुल गांधी का बड़ा दावा

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि नियम-कायदे से चलने वाले व्यवसायिक समूहों ने मुझे बताया कि एक वरिष्ठ मंत्री फोन कर रहे हैं और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के कार्यक्रमों के बारे में सोशल मीडिया पर अच्छी बातें कहने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के एक लेख पर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने इस लेख में दावा किया था कि ईस्ट इंडिया कंपनी भले ही सैकड़ों साल पहले खत्म हो गई हो, लेकिन उसने जो डर पैदा किया था, वह आज फिर से दिखाई देने लगा है और एकाधिकारवादियों की एक नयी पीढ़ी ने उसकी जगह ले ली है। अब राहुल गांधी ने नया दावा किया है। उन्होंने कहा है कि नियम-कायदे के अनुसार काम करने वाले कुछ कारोबारी समूहों को केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के कार्यक्रमों की तारीफ करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी (फोटो साभार: कांग्रेस)

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, 'मेरे लेख के बाद, नियम-कायदे से चलने वाले व्यवसायिक समूहों ने मुझे बताया कि एक वरिष्ठ मंत्री फोन कर रहे हैं और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के कार्यक्रमों के बारे में सोशल मीडिया पर अच्छी बातें कहने के लिए मजबूर कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इससे उनकी बात बिल्कुल सही साबित होती है।

End of Feed