अब तेलंगाना के रास्ते राज्यसभा जाएंगे अभिषेक मनु सिंघवी, हिमाचल में हार के बाद कांग्रेस ने फिर बनाया उम्मीदवार

Abhishek Manu Singhvi: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, कांग्रेस के छह विधायकों के बगावत करने की वजह से वह चुनाव हार गए थे। अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने उन्हें तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

Abhishek Manu Singhvi: कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट पूर्व बीआरएस नेता केशव राव के राज्यसभा से इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। बता दें, 3 सितंबर को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे।

Abhishek Manu Singhvi

अभिषेक मनु सिंघवी।

इससे पहले कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, कांग्रेस के छह विधायकों के बगावत करने की वजह से वह चुनाव हार गए थे, इसके बाद भाजपा के हर्ष महाजन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। बता दें, तेलंगाना के साथ 9 राज्यों की 12 सीटों पर 3 सितंबर को राज्यसभा चुनाव होने हैं।

End of Feed