'अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद है कांग्रेस', भाजपा सांसद कंगना रनौत ने ये क्या कह दिया

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन नाम से मशहूर रही एक्ट्रेस और अभिनेत्री से राजनीतिक नेता बनीं कंगना रनौत ने एक बार फिर अजब-गजब बयान दिया है। कंगना ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर प्रहार करते हुए ये कहा है कि कांग्रेस अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद है। उन्होंने ये बयानबाजी एक जनसभा में की है।

Kangana Ranaut Slams Congress: कांग्रेस अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद है... ये कहना है हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कंगना रनौत का। अभिनेत्री से राजनीतिक नेता बनीं कंगना ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर जुबानी हमला किया और अजब-गजब दावा किया। बता दें, कंगना रनौत को बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन नाम से भी जाना जाता रहा है।

Kangana Ranaut Slams Congress

कंगना रनौत ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार।

कंगना रनौत ने कांग्रेस को बताया अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे भ्रष्ट और अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद बताया। अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आईं अभिनेत्री ने कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

End of Feed