उत्तर प्रदेश में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में कांग्रेस, राज्य-जिला और ब्लॉक कमेटी को किया भंग

Congress dissolved Uttar Pradesh Unit: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला, शहर और ब्लाक कमेटी के भंग करने के फैसले को स्वीकृति दी।

Congress dissolved Uttar Pradesh Unit: उत्तर प्रदेश में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगी कांग्रेस बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में है। कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी उत्तर प्रदेश कमेटी, जिलों, शहरों और ब्लॉक की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला, शहर और ब्लाक कमेटी के भंग करने के फैसले को स्वीकृति दी। कांग्रेस के इस कदम को उत्तर प्रदेश में बड़े संगठनात्मक बदलाव के नजरिये से देखा जा रहा है।

Congress

उत्तर प्रदेश में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में कांग्रेस।

बता दें, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बेहरत हुआ है। पार्टी इस मौके को भुनाना चाह रही है, ऐसे में वह उत्तर प्रदेश में संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव की कर रही है। वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कुछ राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में ऐसा रिस्क नहीं लेना चाहती है, जिसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

End of Feed