'ज्ञानेश कुमार देंगे इस्तीफा, आप लोग डटे रहो...', कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में प्रियंका-राहुल ने क्या-क्या कहा?

CWC Meeting on SIR Row: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सरकार के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस्तीफे की मांग की।

CWC Meeting on SIR Row: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक मंगलवार को निर्वाचन आयोग और एसआईआर से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इसी दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा,"पीएम मोदी और गृहमंत्री को देखकर लगता है कि वो मान गए है कि उन्हें जाना होगा,आप भी मान लो (आपको कंफ्यूज नही होना है)।"

congress (8)

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में निर्वाचन आयोग और एसआईआर से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई।

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा,"आप ये मत कहो की ये लोग (ज्ञानेश कुमार) इस्तीफा नही देंगे। इस्तीफा देंगे,आप मजबूती से मांग पर डटे रहो।

End of Feed