कुश्ती फेडरेशन विवाद पर कांग्रेस का हमला, आखिर क्यों चुप हैं पीएम नरेंद्र मोदी

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Jan 21, 2023, 07:31 AM IST

महिला कुश्ती खिलाड़ी और कुश्ती संघ के अखाड़े में कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर और एथलीट कृष्णा पूनिया को रिंग में उतारा। पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया।

यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और उसके मंत्रियों की चुप्पी पर सवाल उठाया है।कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "यह अभूतपूर्व है कि 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। सरकार और प्रधानमंत्री की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है। श्रीनेत ने कहा, "विनेश फोगट ने कहा था कि उन्होंने इस मामले के बारे में पीएम को जानकारी दी थी लेकिन फिर भी कोई करवाई नही हुई।श्रीनीते ने पीएम की डेढ़ साल की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा – हमने अजय मिश्रा टेनी के मामले में वही पैटर्न देखा है और अब यह WFI बृजभूषण सिंह के मामले में भी हो रहा है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री के हस्तक्षेप की मांग को लेकर पहलवान लगातार तीसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी में धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ में भाजपा कैसरगंज के सांसद द्वारा प्रचारित डराने-धमकाने की संस्कृति के खिलाफ सबसे पहले खुलकर बोलने वाली विनेश फोगट ने कहा, "अगर देश के शीर्ष ओलंपियन और स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी कह रहे हैं कि कुछ गलत है हो गया है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हम पर भरोसा किया जाना चाहिए। हम कानूनी रास्ता नहीं अपनाना चाहते थे, हमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर भरोसा था कि वे हमारी बात सुनेंगे।

End of Feed