'साड़ी वाली दीदी आई, कहते हैं इसको निर्मला ताई', अब कुणाल कामरा ने वित्त मंत्री सीतारमण पर कसा तंज, Video

Kunal Kamra new video : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे विवादास्पद टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने नए वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। अपने पैरोडी वीडियो में कामरा ने वित्त मंत्री को महंगाई बढ़ाने, मध्यम वर्ग की मुसीबतें बढ़ाने वाला बताया है। इस वीडियो में कामरा ने भाजपा पर 'तनाशाह सरकार' होने का आरोप लगाया है।

Kunal Kamra new video : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे विवादास्पद टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बुधवार को अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया। X पर पोस्ट अपने इस नए वीडियो में उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। अपने पैरोडी वीडियो में कामरा ने वित्त मंत्री को महंगाई बढ़ाने, मध्यम वर्ग की मुसीबतें बढ़ाने वाला बताया है। इस वीडियो में कामरा ने भाजपा पर 'तनाशाह सरकार' होने का आरोप भी लगाया है। कॉमेडियन का यह नया वीडियो तब सामने आया है जब मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें दोबारा समन जारी किया है। इससे पहले कामरा ने पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए एक सप्ताह का वक्त मांगा लेकिन पुलिस ने उन्हें समय नहीं दिया।

Nirmala Sitharaman

कुणाल कामरा के निशाने पर अब निर्मला सीतारमण।

'मिस्टर इंडिया' के गाने 'हवा हवाई' पर पैरोडी बनाई

शिंदे पर टिप्पणी मामले में मानहानि का सामना कर रहे कामरा ने हिंदी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के गाने 'हवा हवाई' पर पैरोडी बनाई है। इस पैरोडी गाने के बोल इस प्रकार हैं 'आपका टैक्स का पैसा हो रहा है हवा हवाई। ट्रैफिक बढ़ाने ये है आई, ब्रिज गिराने ये है आई, कहते है इसको तानाशाही। लोगों की लूटने कमाई, साड़ी वाली दीदी आई, सैलरी चुराने ये है आई, मिडिल क्लास दबाने ये है आई, पॉपकार्न खिलाने ये है आई, कहते है इसको निर्मला ताई।'

End of Feed