Cold Wave: बर्फ का गोला बना उत्तर भारत, 2 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; शीतलहर-कोहरे के डबल अटैक से रहें सावधान!

Cold Wave in India: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। दिल्ली से लेकर यूपी-एमपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा-पंजाब समेत झारखंड में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। झारखंड एक शहर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आइये जानते हैं आपके शहर में कितना पारा लुढ़का है।

Cold Wave in India: उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। कश्मीर के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि झारखंड के कांके में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ठंड के कारण शहर के कई हिस्सों और घाटी में कुछ जगहों पर जलापूर्ति पाइप लाइन जम गई हैं।

Cold Wave: बर्फ का गोला बना उत्तर भारत, 2 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; शीतलहर-कोहरे के डबल अटैक से रहें सावधान!

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारियों ने बताया कि पंपोर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबाल घाटी में सबसे ठंडा दिन रहा और यहां तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। काजीगुंड में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

End of Feed