Weather Update: शीतलहर की चपेट में यूपी और बिहार, कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट... जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 07:08 AM IST

Weather Update: आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार और रविवार को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में और शनिवार को बिहार में शीतलहर की स्थिति की संभावना है।

Weather Update: कड़ाके की ठंड इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आलम यह हो चुका है कि ठंड से बचने के सारे जुगाड़ फेल हो गए हैं और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बीच पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी जोर पकड़ रही है। हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ है, इसका असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है।

Cold Wave

मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के यूपी और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है और यहां फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हल्की राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां हल्के बादल छाने से ठंड कम हुई है। IMD का कहना है कि दिल्ली के आसपास अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे, जिस कारण न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

End of Feed