LIVEकॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली प्रोटेस्ट लाइव न्यूज़: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं दर्ज हुई FIR; कॉकरोच जनता पार्टी ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगल
कॉकरोच जनता पार्टी अभिजीत डुपके, सौरव दास और विजेता दहिया दिल्ली में धरना प्रदर्शन लाइव न्यूज़ अपडेट: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह विरोध हालिया NEET पेपर लीक और CBSE की ऑनलाइन मार्किंग व्यवस्था के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली प्रोटेस्ट लाइव न्यूज़: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं दर्ज हुई FIR; कॉकरोच जनता पार्टी ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगल
कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में धरना प्रदर्शन लाइव न्यूज़ अपडेट Cockroach Janata Party Aabhijeet Dipke, Saurav Das, Vijeta Dahiya Delhi Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को इस ऑनलाइन संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनमें अधिकतर युवा हैं। इनमें से कई लोग कॉकरोच (तिलचट्टे) के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल थे। स्कूली छात्र भी अपने माता-पिता के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं। इसमें शामिल लोगों में ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा पेशेवर हैं।
कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में पैरा मिलिट्री फोर्सेस की 40 कंपनियों को तैनात किया गया है। जंतर-मंतर और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जिम्मा सीधे तौर पर दिल्ली के कई जिलों के ज्वाइंट सीपी, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है, जो खुद जमीन पर उतरकर पल-पल की ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पहुंचकर 'देश के युवा नहीं डरेंगे' जैसे नारे लगाए। बता दें कि उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता जंतर मंतर पर जमा हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं दर्ज हुई FIR
दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान, पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी कि वह असत्यापित जानकारी पर विश्वास न करें या प्रसारित न करें।
माता-पिता से मिलने घर लौट रहा हूं, आज का प्रदर्शन सिर्फ ट्रेलर था-अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने कहा: "मैं अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं। उन्हें आखिरी बार मिले हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। पिछले 15 दिनों में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और धमकियों के कारण उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ा। अब मैं उन्हें वापस घर लेकर जाऊंगा। जानकारी के लिए बता दूं कि आज का प्रदर्शन सिर्फ एक ट्रेलर था। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर समर्थन देने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।"
जंतर-मंतर पर CJP का 5 घंटे का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शाम 5 बजे तक इस्तीफे की मांग
CJP ने शनिवार को शाम 5 बजे तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षामंत्री धमेंद्र प्रधान आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। अगले शनिवार, यानी 13 जून को वह फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ शिकायत
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ शिकायत दी गई है जिसमें कहा गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी नामक संगठन अभियान एवं उससे जुड़े व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों, युवाओं को भड़काने, सामाजिक अशांति फैलाने उथा विदेशी एवं संदिग्ध फंडिंग की आशंका के संबंध में एफआईआर दर्ज कर उच्च राज्यस्तरीय जांच कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया है।
सोनम वांगचुक भी हुए शामिल
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में में सोनम वांगचुक शामिल हुए और वह अभिजीत दीपके एक साथ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पहुंचकर 'देश के युवा नहीं डरेंगे' जैसे नारे लगाए। बता दें कि उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता जंतर मंतर पर जमा हैं।
जंतर-मंतर की ओर रवाने हुए अभिजीत दीपके
हाथों में संविधान की कॉपी लेकर एयरपोर्ट से जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके। जंतर-मंतर जाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करेंगे।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: कई जिलों के ज्वाइंट सीपी, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी जंतर-मंतर में तैनात
'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में पैरा मिलिट्री फोर्सेस की 40 कंपनियों को तैनात किया गया है। जंतर-मंतर और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जिम्मा सीधे तौर पर दिल्ली के कई जिलों के ज्वाइंट सीपी, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है, जो खुद जमीन पर उतरकर पल-पल की ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: 1 हजार के करीब लोगों को प्रदर्शन करने की दी इजाजत
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक 1 हजार के करीब लोगो को ही जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाती है कानून संगत। इससे ज़्यादा लोगो के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नही है। सुप्रीम कोर्ट का डायरेक्शन भी है यह की जंतर मंतर पर कुल मिलाकर 1 हजार से ज्यादा भीड़ इकट्ठा नही हो सकती हैं ।
दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की दी इजाजत
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने की आधिकारिक अनुमति दे दी है, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों की रणनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले तय की गई योजना के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा होना था, लेकिन अब पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद सभी प्रदर्शनकारी सीधे जंतर-मंतर पर एकत्र हो सकेंगे। इस अनुमति के बाद जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रदर्शन से जुड़े संगठनों ने अपने कार्यकर्ताओं को सीधे तय स्थान पर ही पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं। हालिया परीक्षा विवादों और पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों और प्रदर्शनकारियों का गुस्सा चरम पर है, जो जंतर-मंतर पर साफ देखा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बेहद तीखे और आक्रामक नारे लगाए जा रहे हैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने "कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं" जैसे नारों के साथ सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश दर्ज कराया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक कि इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: मोबाइल कमांड एंड कंट्रोल यूनिट की तैनात
प्रदर्शन स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोबाइल कमांड एंड कंट्रोल यूनिट तैनात की है। यह एक चलित कंट्रोल रूम है, जहां से CCTV कैमरों, ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जाती है। इससे भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: दिल्ली के सभी सेंसिटिव एरिया में बढ़ाई गई सिक्योरिटी
दिल्ली के सभी सेंसिटिव एरिया में इस वक्त सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है उद्योग भवन सेंट्रल सेक्रिटेरिएट मेट्रो स्टेशन राजीव चौक हर गेट पर इस वक्त हैवी पुलिस डिप्लॉयमेंट है आने जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है फ़िलहाल यहाँ पर चप्पे चप्पे पे पुलिस फोर्स देखने को मिल रहा है फ़िलहाल अगर बात किया जाए तो कई जगहों पर पुलिस फोर्स और पैरा मिलिट्री फोर्स को इंस्ट्रक्शन देते हुए पुलिस अधिकारी नज़र आ रहे हैं।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से वो संसद मार्ग के लिए रवाना होंगे।
Cockroach Janta Party Protest Live: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कॉकरोच जानता पार्टी का आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होने वाला है आय में दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है कई लेयर्स की सिक्योरिटी यहाँ पर देखने को मिल मिल रही है फ़िलहाल एयरपोर्ट से लेकर जंतर मंतर के पो रूट पे सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है पार्टी बनने के बाद यह पहला प्रदर्शन है।
Cockroach Janta Party Protest: विरोध प्रदर्शन के लिए CJP ने नहीं ली इजाजत: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए सीजेपी से कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली पुलिस को डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के संबंध में कोई अनुमति का अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "यदि वे अनुमति मांगते हैं तो हम उनके अनुरोध की जांच करेंगे।" पुलिस ने कहा कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर संवेदनशील क्षेत्रों में कर्मियों को तैनात करने के लिए तैयार हैं।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने जारी की एडवाइजरी
CJP ने विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने वाले प्रदर्शनकारियों के लिए एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में न केवल सुरक्षा और अनुशासन पर ध्यान दिया गया है, बल्कि प्रदर्शनकारियों की सेहत और उनके व्यवहार को लेकर भी बेहद दिलचस्प और व्यावहारिक सलाह दी गई है।
CJP द्वारा जारी किए गए 'क्या करें' (Do's) और 'क्या न करें' (Don'ts) की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
क्या करें (Do’s): अनुशासन और सतर्कता पर जोर
राष्ट्रीय पहचान और ज्ञान: प्रदर्शनकारियों से अपने साथ राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) और एक किताब रखने को कहा गया है, जो शांति और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है।
डिजिटल साक्ष्य: किसी भी अप्रिय घटना से बचने या सबूत के तौर पर हर गतिविधि को रिकॉर्ड (वीडियो/ऑडियो) करने की सलाह दी गई है।
पुलिस का सहयोग: यदि प्रदर्शन के दौरान कोई संदिग्ध या उपद्रवी तत्व (miscreant) दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
सेहत का ख्याल: कड़कती धूप और गर्मी को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को हाइड्रेटेड रहने (पानी पीते रहने), सनस्क्रीन लगाने और टोपी (कैप) पहनने की हिदायत दी गई है।
प्रदर्शन से पहले हमें रोकने की कोशिश की जा रही: CJP
सीजेपी ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में पुलिस व्यवस्था का एक वीडियो साझा किया और कहा, "कॉकरोचों को रोकने के लिए पूरी तरह से कड़ी व्यवस्था की गई है, आज ही बैरिकेडिंग लगाई गई है।" जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी कहा कि अगर प्रधान पांच जून तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: बीजेपी ने प्रदर्शन से पहले क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सदानंद शेट तनावडे ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में ’कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा प्रस्तावित धरने को खारिज करते हुए कहा कि सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से बनाए गए ऐसे संगठन स्थापित पार्टियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन आते-जाते रहते हैं।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा छह जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसे डिजिटल संगठन से इजाजत के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है। वहीं दिल्ली पुलिस के दावों का खंडन करते हुए सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, "अभिजीत दीपके ने फोन किया है और जैसा कि उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है और हमने कई बार दोहराया है कि वे भारत आ रहे हैं, वे सुबह आठ बजे पहुंचेंगे और वहां से सीधे संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से इजाजत और सहयोग मांगेंगे। इसलिए पुलिस के साथ सहयोग न करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हमने पुलिस से अनुरोध किया है कि जो भी असामाजिक तत्व इस वैध विरोध प्रदर्शन को बाधित करने का प्रयास करें, उन्हें प्रसारित हो रहे ऐसे वीडियो और ऐसे लोगों का संज्ञान लेना चाहिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।"
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) क्या है?
CJP कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन अभियानों के जरिए विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाने वाला एक मंच माना जाता है। हाल के महीनों में यह शिक्षा, परीक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहा है।