'माफिया बोर्ड बन गया था वक्फ, अब मनमानी पर लगेगा लगाम', वक्फ बिल पारित होने पर CM योगी का बड़ा बयान

CM Yogi Adityanath on Waqf Board: सीएम ने कहा कि यहां तक कि वक्फ बोर्ड ने प्रयागराज की उस जमीन पर दावा किया जहां पर महाकुंभ का आयोजन हुआ। सीएम ने आरोप लगाया कि निषाद राज के ऐतिहासिक स्थल और शहर में अन्य जगहों पर अतिक्रमण हुआ है। उन्होंने कहा, 'वक्फ बोर्ड ने मनमाना बयान दिया। उस समय वे बयान दे रहे थे कि प्रयागराज में कुंभ की भूमि भी वक्फ की है।

CM Yogi Adityanath on Waqf Board: संसद से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि जमीनों पर वक्फ बोर्ड अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहा था। उसका व्यवहार 'लैंड माफिया' जैसा हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधेयक पारित हो जाने के बाद सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर अब उसका मनमाना दावा नहीं चलेगा।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा कि वक्फ बोर्ड की मनमानी अब नहीं चलेगी।

सीएम ने कहा-कुंभ के स्थल पर भी दावा किया था

रिपोर्टों के मुताबिक सीएम ने कहा कि यहां तक कि वक्फ बोर्ड ने प्रयागराज की उस जमीन पर दावा किया जहां पर महाकुंभ का आयोजन हुआ। सीएम ने आरोप लगाया कि निषाद राज के ऐतिहासिक स्थल और शहर में अन्य जगहों पर अतिक्रमण हुआ है। उन्होंने कहा, 'वक्फ बोर्ड ने मनमाना बयान दिया। उस समय वे बयान दे रहे थे कि प्रयागराज में कुंभ की भूमि भी वक्फ की है। हमने कहा ये बोर्ड भू-माफिया बोर्ड हो गया क्या...अब उत्तर प्रदेश में माफियागिरी नहीं चलेगी।'

End of Feed