बंगाल में रिटायर्ड पत्रकारों को सुभेंदु सरकार का तोहफा; पेंशन कर दी दोगुनी, जानें अब कितनी मिलेगी रकम

पश्चिम बंगाल में रिटायर्ड पत्रकारों को सुभेंदु सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए उनकी पेंशन दोगुनी कर दी है। अभी तक सेवानिवृत्त पत्रकारों को हर महीने 2,500 रुपये की सामाजिक सुरक्षा राशि मिल रही है। अब इस राशि को बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सेवानिवृत्त पत्रकारों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने रिटायर्ड पत्रकारों के लिए चल रही मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन को दोगुना करते हुए 5,000 रुपये कर दिया है। मंगलवार को इस बाबत सीएम के एलान के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत पत्रकारों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित करने की शुरुआत भी की।

suvendu adhikari

सुवेंदु अधिकारी।

38 हजार अस्पतालों में स्वास्थ्य बीमा का लाभ

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा देशभर के करीब 38,000 सरकारी और निजी अस्पतालों तक होगा। इनमें दिल्ली के एम्स, वेल्लोर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी), मुंबई का टाटा कैंसर अस्पताल, चंडीगढ़ का पीजीआईएमईआर और हैदराबाद के डॉ. रेड्डीज अस्पताल समेत कई प्रमुख चिकित्सा संस्थान शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में पत्रकारों को राज्य के करीब 1,900 सरकारी और निजी अस्पतालों में भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा देशभर में आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों को भी योजना से जोड़ा गया है।

End of Feed