नीतीश कुमार को साबित करना होगा बहुमत, बिहार विधानसभा में 10 फरवरी को फ्लोर टेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 11:00 PM IST

Bihar Assembly Floor Test: नीतीश कुमार ने 25 जनवरी को एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। अब इस नई सरकार को 10 फरवरी को बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा।

Bihar Assembly Floor Test: बिहार में हुई सियासी उठापटक के बाद अब नीतीश कुमार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। इसके लिए 10 फरवरी की तारीख तय की गई है। संसदीय कार्य विभाग की ओर से मंगलवार को अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सरकार बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के पारंपरिक संबोधन के बाद विश्वास मत हासिल करेगी।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार

बता दें, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नाटकीय उलटफेर के बाद रविवार को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन ने नाता तोड़कर अपने पुराने सहयोगी भाजपा के साथ नई सरकार बनाई जिससे उन्होंने दो साल पहले नाता तोड़ा था।

End of Feed