Bihar Politics: राहुल के जातीय गणना वाले बयान पर भड़के CM नीतीश, कहा- 'सब फालतू की बात है, अब हमेशा NDA के पाले में रहूंगा'

Bihar Politics: राहुल गांधी के जातीय गणना करवाने वाले बयान पर भड़के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि यह सब फालतू की बात है। अब वह हमेशा एनडीए में रहेंगे और अपने राज्य के लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे।

Bihar Politics: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के मंगलवार को जातीय गणना करवाने के लिए दबाव बनाने के बयान पर बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भड़कते हुए कहा कि यह सब फालतू की बात है। पटना में बुधवार को जब पत्रकारों ने राहुल के बयान के संबंध में पूछा तो नीतीश ने भड़कते हुए कहा कि वो फालतू बात कर रहे हैं। यह बिल्कुल गलत बात है। वह झूठी क्रेडिट ले रहे हैं। जातिगत गणना हमने कराई। उन्होंने कहा कि हमने तो नौ पार्टियों को बैठाकर इस पर निर्णय लिया। इसके बाद इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री से भी मिलने गए। उसके बाद सभी पार्टियों को बुलाया और निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जातीय गणना तो हमने कराई है। जब यह निर्णय लिया गया था, तब तो विपक्ष दूसरा था।

Bihar Politics

राहुल गांधी और सीएम नीतीश के बीच जुबानी जंग जारी

बता दें इससे पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने पूर्णिया में कहा था कि बिहार में लोगों को सामाजिक न्याय दिलाना हमारे गठबंधन की जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा था कि मैंने उनसे सीधे कहा कि आपको बिहार में जातीय जनगणना करानी होगी। जब हमने नीतीश कुमार से सर्वे कराने पर जोर दिया तब वो भाजपा से डर गए। दबाव में जातीय सर्वे हो गया।

End of Feed