सीएम ममता बनर्जी का हुआ एक्सीडेंट, हादसे में हुई घायल; मीटिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कार हादसे में घायल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, सीएम ममता के माथे पर कुछ हल्की चोट आई है। खराब मौसम के चलते सीएम ममता हेलीकॉप्टर से नहीं लौटीं थी।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज एक कार हादसे में घायल हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह बर्धमान से एक बैठक में शामिल होकर लौट रही थीं। इस हादसे में ममता बनर्जी के माथे में चोट आई है। हालांकि हादसे के बारे में अभी बहुत ज्यादा डिटेल नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण सीएम ममता हेलीकॉप्टर से नहीं लौटीं थी।

CM Mamata Banerjee

सीएम ममता बनर्जी कार हादसे में हुई घायल

जानें क्या है पूरा मामला

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीएम ममता की कार को दूसरे वाहन की चपेट में आने से बचाने के लिए कार को अचानक रोकना पड़ा। इस वजह से ममता बनर्जी को चोट लग गई।

End of Feed