फिर छलका सीएम केजरीवाल का दर्द, बोले- AAP को कुचलने और हमें परेशान करने के लिए हो रहा ऐसा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 06:49 AM IST

Kejariwal Vs ED: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपन दर्द बया करते हुए ये आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी को कुचलने और हमें परेशान करने के लिए ईडी की छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें (केंद्रीय जांच एंजेसी) जांच शुरू किए हुए दो साल हो गए हैं। एक भी नया पैसा या कोई सबूत नहीं मिला।

Delhi Political News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 23 अधिकारियों ने उनके निजी सहायक के आवास पर 16 घंटे तक छापेमारी की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने यह भी दावा किया कि मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह जैसे आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के घरों पर भी छापे मारे गए। लेकिन वहां भी ईडी को कुछ नहीं मिला।

Arvind Kejriwal in Tension

अरविंद केजरीवाल को सता रही टेंशन।

केजरीवाल ने ईडी की छापेमारी पर लगाया गंभीर आरोप

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, 'ये आम आदमी पार्टी को कुचलने और उसके सदस्यों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।' आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने मंगलवार को केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी आप और कुछ अधिकारियों के दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) अनुबंध में कथित अनियमितताओं के माध्यम से लगभग 21 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोपों के तहत की गई।

End of Feed