कर्नाटक के मंडया में झड़प, गणपति शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद भड़की हिंसा, कई दुकानें फूंकीं, 46 गिरफ्तार

शोभायात्र पर परथराव की घटना से स्थिति बिगड़ गई और दोनों समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई। कुछ लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और दो गाड़ियों में आग लगा दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला शहर में गणपति जुलूस के दौरान हिंसा
  • पत्थरबाजी के बाद दो समूहों के बीच झड़प के बाद तनाव
  • भीड़ ने दुकानों को आग लगाई, वाहन भी फूंके

Clashes in Karnataka Mandya: कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला शहर में कथित तौर पर गणपति जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद तनाव पैदा हो गया। एक समूह द्वारा दुकानों को आग लगा दी गई जिसके बाद पुलिस को इलाके में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू करना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदरीकोप्पलु गांव के कुछ लोग गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे। जब जुलूस नागमंगला में मुख्य सड़क से गुजर रहा था, कथित तौर पर एक धर्मस्थल के पास से उन पर पत्थर फेंके गए।

Karnataka police

कर्नाटक के मंड्या में हिंसा (फाइल फोटो)

46 लोगों को गिरफ्तार किया गया

कर्नाटक के मांड्या में भगवान गणेश की मूर्ति की शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने 46 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात नागमंगला कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया, जहां दो पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग पथराव में मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि, स्थिति पर काबू पा लिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 14 सितंबर तक इलाके में चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

End of Feed