जलगांव: मंत्री के ड्राइवर ने हॉर्न देकर मांगा रास्ता तो हुआ बवाल, हिंसक झड़प और आगजनी में कई दुकानें फूंकीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 1, 2025, 01:35 PM IST

कसाईवाड़ा में राज्य के मंत्री गुलाबराव पाटिल की कार के चालक और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हुई, जब चालक ने हॉर्न बजाकर रास्ता देने के लिए कहा।

Clashes break out in Jalgaon: उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक मंत्री की कार के ड्राइवर और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच मामूली विवाद के कारण दो समूहों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मूल विवाद मंगलवार देर रात पल्थी गांव के कसाईवाड़ा इलाके में हुआ था, लेकिन बुधवार सुबह तक हिंसा की घटनाएं सामने आईं। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है।

Voilence Jalgaon

जलगांव में हिंसा (File Photo)

कसाईवाड़ा में हुई नोकझोंक

एक अधिकारी ने बताया कि कसाईवाड़ा में राज्य के मंत्री गुलाबराव पाटिल की कार के चालक और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हुई, जब चालक ने हॉर्न बजाकर रास्ता देने के लिए कहा। शिवसेना के नेता और जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री पाटिल इस मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार का एक सदस्य कार में सवार था।

End of Feed