CJP का अल्टीमेटम, दास-रांका की रिहाई न होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; कपिल सिब्बल से की चर्चा

इस हफ्ते की शुरुआत में मंगलवार को CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका ने 12 अन्य लोगों के साथ जंतर-मंतर पर बंद दरवाजे को फांदकर अंदर प्रवेश किया और वहां तिरंगा फहराया था।

CJP Protest: राजधानी दिल्ली में जारी सियासी और छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच मामला बेहद गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चेतावनी दी है कि अगर उनके सह-संयोजकों सौरव दास (Saurav Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को पांच दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने पर रविवार को रिहा नहीं किया गया, तो पार्टी कानूनी रुख अख्तियार करेगी। CJP का आरोप है कि वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से सलाह लेने के बाद यह स्पष्ट है कि प्रशासन दोनों नेताओं को जेल में रखने के लिए जानबूझकर देरी की रणनीति अपना रहा है।

CJP leaders

क्या आज होगी CJP नेताओं की रिहाई?

अभिजीत दीपके ने कहा, भाइयों की रिहाई का इंतजार

यह बयान ऐसे समय में आया है जब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया गया। दीपके को शुक्रवार को उस वक्त हिरासत में लिया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के लिए कनॉट प्लेस की ओर जा रहे थे। अदालत ने जमानत की मुख्य शर्त यह रखी है कि वे अगले एक साल तक किसी भी तरह की शांति भंग की स्थिति पैदा नहीं करेंगे। रिहाई के बाद दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की तस्वीर साझा करते हुए कहा, "मैं अपने भाइयों के आजाद होने का इंतजार कर रहा हूं।"

End of Feed