Sansad March: अमित शाह से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा से सौरव दास और आशुतोष रांका ने की मुलाकात

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। उधर, जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इलाके में भारी बैरिकेडिंग की गई है और दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात हैं। CJP का संसद मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह से मिलने पहुंचे। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दो दिन की भूख हड़ताल के बाद अपना अनशन आज यानी सोमवार 20 जुलाई को तोड़ दिया है। गौरतलब है कि आज ही CJP ने संसद मार्च भी आयोजित किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

amit shah dharmendra pradhan

अमित शाह से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान। PTI

जेपी नड्डा से मिले सौरव दास और आशुतोष रांका

कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि सरकार की ओर से सुबह बातचीत की पहल की गई थी। इसी सिलसिले में दोपहर करीब 11:52 बजे CJP की तरफ से सौरव दास और आशुतोष रांका बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए रवाना हो चुके हैं। सौरव दास ने कहा, "सरकार की तरफ से बातचीत का बुलावा आया था। जेपी नड्डा जी से मुलाकात के दौरान युवाओं के हित में हमारी मांगें बिल्कुल साफ और अडिग रहेंगी। देश का युवा भारी संख्या में हमारे साथ जुटा हुआ है। हम यह लड़ाई जरूर जीतेंगे!"

End of Feed