हिंद महासागर में फिर आ धमका चीनी जहाज, मालदीव की ओर बढ़ा रहा कदम... भारत के लिए कितना खतरा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 08:27 AM IST

India Maldives Issue: मालदीव के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि चीन की सरकार ने पोर्ट कॉल के लिए आवश्यक मंजूरी के वास्ते राजनयिक अनुरोध किया था। बयान में कहा गया है कि जहाज मालदीव के जलक्षेत्र में रहते हुए कोई अनुसंधान कार्य नहीं करेगा।

India Maldives Issue: मालदीव और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियों ने भारत की चिंताओं को बढ़ा दिया है। अब हिंद महासागर में चीनी जहाज ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, चीन का एक जासूसी विमान एक बार फिर से हिंद महसागर में आ धमका है और यह जहाज अनुमति मिलने के बाद ईंधन भरने के लिए मालदीव के एक बंदरगाह पर लंगर डालेगा।

Chinese surveillance ship

हिंद महासागर में चीनी जहाज

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन का जासूसी पोत शियांग यांग होंग 3 मालदीव के जलक्षेत्र में रहते हुए कोई अनुसंधान कार्य नहीं करेगा।हालांकि, भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि भारत जहाज की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रहा है और भारतीय नौसेना जहाज की गतिविधयों पर लगातार नजर रख रही है।

End of Feed