छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली व पुलिस के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने घेरा पूरा इलाका

Bijapur Naxalites Encounter: अधिकारियों के मुताबिक, बीजापुर में देर रात से नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग जारी है, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर लिया है। मौके पर एसडीआरएफ डीआईजी व बीजापुर एसपी भी मौजूद हैं।

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों व पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि देर रात से दोनों ओर से फायरिंग जारी है, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर लिया है। मौके पर एसडीआरएफ डीआईजी व बीजापुर एसपी भी मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Bijapur Chhattisgarh encounter

बता दें, दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने यहां कैंप बनाया था, जिस पर नक्सलियों ने फायरिंग की थी। सुरक्षाबलों ने इसका जवाब दिया, जिसके बाद अब एक बार फिर मुठभेड़ हुई है।

End of Feed