छत्तीसगढ़ में अस्पतालों की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी जवान, सरकार का अहम फ़ैसला

Chhattisgarh hospital's Security: छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे, ये फैसला छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है।

Chhattisgarh hospital's Security: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य अस्पतालों और वहां के स्टाफ की सुरक्षा को मजबूत करना है।

Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर निर्णायक कदम उठाया (फाइल फोटो)

विशेष रूप से हाल ही में कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा के साथ हुई अत्यंत गंभीर घटना के बाद, जिसने पूरे देश में अस्पताल सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं।

End of Feed