छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने चुनाव समिति की घोषणा की है इस समिति का चैयरमैन प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को बनाया गया है। लिस्ट में सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को इस समिति में जगह मिली है, बताते हैं कि कुल 22 सदस्यों को शामिल किया गया है।
समिति का चैयरमैन प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को बनाया गया है
गौर हो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव समिति का गठन किया है। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बनाई गई समिति में भूपेश सरकार के 9 मंत्रियों को शामिल किया गया है।
भूपेश बघेल चरणदास महंत टीएस सिंह देव ताम्रध्वज साहू रविंद्र चौबे मोहम्मद अकबर शिव लहरिया अनिला भेड़िया जयसिंह अग्रवाल मोहन मरकाम गुरु रूद्र कुमार धनेंद्र साहू सत्यनारायण शर्मा अमितेश शुक्ला विकास उपाध्याय राजेश तिवारी पारस चोपड़ा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष एनएसयूआई के अध्यक्ष सेवा दल के प्रमुख को समिति में शामिल किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
