छत्तीसगढ़: कांग्रेस की बैठक में सीएम भूपेश बघेल खेल रहे थे कैंडी क्रश, बीजेपी का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2023, 02:01 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक तस्वीर शयेर कर दावा किया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए हुई कांग्रेस की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री 'कैंडी क्रश' खेलने में व्यस्त हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक तस्वीर शयेर कर दावा किया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए हुई कांग्रेस की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री 'कैंडी क्रश' खेलने में व्यस्त हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में नहीं रहने वाली है। भाजपा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बघेल ने कहा कि वह अपने पसंदीदा राज्य के पारंपरिक खेल और कैंडी क्रश खेलना जारी रखेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि छत्तीसगढ़ के लोग किसे चुनने जा रहे हैं। भाजपा द्वारा साझा की गई तस्वीर में बघेल वह अपने मोबाइल फोन पर एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि यह तस्वीर मंगलवार रात रायपुर में पार्टी के राज्य कार्यालय राजीव भवन में हुई कांग्रेस चयन कमेटी की बैठक के दौरान ली गई थी।

Bhupesh Baghel, Congress meeting, Chhattisgarh News

बीजेपी आईडी हेड अमित मालवीय के मुताबिक कांग्रेस की बैठक में कैंडी क्रश खेलते हुए सीएम बघेल (तस्वीर-x)

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी। चयन समिति की बैठक में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य नेता नजर आ रहे हैं। वहीं समिति के अध्यक्ष अजय माकन और कुछ अन्य सदस्य बैठक से ऑनलाईन जुड़े।

End of Feed