Chandrababu Naidu Train Video: बाल-बाल बचे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, अचानक से आ गई तेज रफ्तार ट्रेन

Chandrababu Naidu Train Video: आंध्र प्रदेश में इस समय बाढ़ के कारण स्थिति खराब हो रखी है। हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है। सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुके हैं। इसी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री राज्य के दौरे पर थे, जब वो ट्रेन की चपेट में आने से बचे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद आया बाढ़
  • जलमग्न हुए कई शहर, हजारों लोग बेघर
  • सीएम खुद ले रहे हैं स्थिति का जायजा

Chandrababu Naidu Train Video: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उस समय बाल-बाल बच गए, जब वो बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के दौरान चंद्रबाबू नायडू एक रेलवे ब्रिज पर पहुंचे जहां अचानक से एक ट्रेन आ गई। जिसके बाद नायडू साइड में किसी तरह से अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ खड़े होने में कामयाब रहे।

chandrababu naidu train

स्थिति का जायजा लेने के दौरान चंद्रबाबू नायडू के बगल के गुजरी ट्रेन

End of Feed