केंद्र सरकार संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार, पीछे नहीं हटेंगे, बोले किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम संसद में ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय होना चाहिए।

Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कहा कि सरकार सोमवार से शुरू हो रहे संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। एक सर्वदलीय बैठक में बोलते हुए रिजिजू ने सदन के सुचारू संचालन के लिए सरकार और विपक्ष के बीच बेहतर समन्वय की जरूर पर बल दिया।

Kiren Rijiju

किरेन रिजिजू बोले संसद में हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार (ANI)

केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम संसद में ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय होना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के युद्धविराम के दावों को संसद में उठाने की विपक्ष की योजना के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सत्र के दौरान उचित जवाब देगा।

End of Feed