Ceasefire Violation: पुंछ LoC पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Ceasefire Violation in Poonch: पुंछ LOC पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

बुधवार शाम यानी 12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

Ceasefire Violation in Poonch

पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन (फाइल फोटो)

पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर गोलियां चलाई गईं जिसके बाद भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। यह घटना पुंछ सेक्टर में हुई, जहां माना जाता है कि पाकिस्तानी सेना के जवानों ने गोलीबारी शुरू की थी। भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया ने सुनिश्चित किया कि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।

End of Feed