AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर पर CBI की रेड, विदेशी फंडिंग मामले में छापेमारी

CBI Raid on Durgesh Pathak Premises: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दुर्गेश पाठक के घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का छापा पड़ा है। सूत्रों का कहना है कि पाठक के घर पर यह रेड विदेशी फंडिंग मामले में हुई है। पाठक पर एफसीआरए नियमों का उल्लंधन का आरोप है। जांच एजेंसी उनके आवास की तलाशी ले रही है।

pathak

आम आदमी पार्टी के नेता हैं दुर्गेश पाठक।

गुजरात चुनाव के समय पड़े थे ऐसे रेड-भारद्वाज

सीबीआई की इस रेड पर आप ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसी तरह का रेड गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी हुआ। भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा ने आप के नेताओं को गिरफ्तार कराया। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री ने कहा कि पाठक को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए सीबीआई ने उनके आवास पर छापा मारा।

End of Feed