चारा घोटाले में 25 साल से फरार था आरोपी सत्येंद्र, फिर ऐसे सीबीआई ने किया गिरफ्तार, नेपाल तक पहुंची थी CBI की तलाश

चारा घोटाले में घोषित अपराधी सत्येंद्र कुमार को लखनऊ रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। वह 2001 में चार्जशीट दाखिल होने के बाद से फरार चल रहा था।

चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने इस मामले में 25 साल से अधिक समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्येंद्र 2001 में मामले में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद से फरार हो गया था। इसके बाद जब वह अदालत में मुकदमे का सामना करने के लिए पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी का स्थायी वारंट जारी किया गया था।

सीबीआई

सीबीआई।

वारंट जारी होने के बाद सीबीआई लगातार सत्येंद्र की निगरानी,तकनीकी जानकारी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पता लगाने में जुटी थी। जांच के दौरान केंद्रीय एजेंसी को जानकारी मिली थी कि उसकी लोकेशन नेपाल में है। जब उसकी लगातार ट्रैकिंग की गई तो पता चला कि आरोपी हाल ही में भारत लौटा। सीबीआई को यह भी पता चला कि वह बीचे दिन यानी 22 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के गुना से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ट्रेन से आ रहा था।

End of Feed