फिर मुश्किल में महुआ मोइत्रा, फेमा कानून के उल्लंघन मामले में ED ने भेजा समन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2024, 07:03 PM IST

Cash-For-Query Case: ईडी ने फेमा मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को समन जारी किया। अधिकारी ने बताया है कि 'प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को फेमा उल्लंघन मामले में 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।' मोइत्रा के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी जांच कर रही है।

Mahua Moitra in Trouble: पहले सांसदी छिनी, फिर घर गया और अब टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा पर फेमा कानून के उल्लघंन मामले में ईडी की तलवार लटक गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा को फेमा कानून के कथित उल्लंघन के एक मामले में समन जारी कर अगले सप्ताह पेश होने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Mahua Moitra in Trouble ED

महुआ मोइत्रा के खिलाफ ईडी ने जारी किया समन।

महुआ को ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा

उन्होंने बताया कि 49 वर्षीय महुआ मोइत्रा को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में 19 फरवरी को पेश होने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि मोइत्रा के पेश होने पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed