24 फरवरी को शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र, 27 फरवरी को पेश होगी CAG रिपोर्ट, एक्शन में आई नई सरकार

दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी गई थी साथ ही दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी की 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश करने को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।

CAG Report in Delhi Assembly: नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र इस सोमवार यानी 24 फरवरी से शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि सत्र 24, 25, 27 और 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। पिछली आप सरकार के प्रदर्शन पर सीएजी रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। नवनिर्वाचित विधायकों को 24-25 फरवरी को पद की शपथ दिलाई जाएगी। 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद भाजपा सरकार सीएजी रिपोर्ट पेश करेगी।

Rekha Gupta

दिल्ली विधानसभा में 27 फरवरी को पेश होगी CAG रिपोर्ट

इससे पहले दिल्ली में आप सरकार के दौरान भाजपा ने सीएजी रिपोर्ट पेश करने के लिए सरकार को निर्देश देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। भाजपा ने आप सरकार पर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए रिपोर्ट को रोकने का आरोप लगाया था। इस महीने की शुरुआत में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने दिल्ली में नई सरकार बनाई है। विधानसभा में उसके 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी के 22 विधायक हैं।

End of Feed