CAA News:'सीएए को लेकर किया जा रहा गुमराह',अजमेर शरीफ के दीवान का मुसलमानों को बड़ा संदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2024, 11:30 PM IST

CAA News:'कुछ लोग लगातार सीएए के नाम पर मुसलमानों को डराने की कोशिश कर रहे हैं' ये कहना है अजमेर शरीफ के दीवान का जिन्होंने मुसलमानों को बड़ा संदेश दिया है।

CAA News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर शरीफ की ओर से प्रेसवार्ता की गई। इसमें शेख उल मशाइख दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान साहब ने कहा, 'कुछ लोग लगातार सीएए के नाम पर मुसलमानों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मेरा सुझाव है कि वो देश का कानून पढ़ें। हमारे देश में नागरिकता देने वाला कानून है, ना की छीनने वाला।'

CAA News

CAA को लेकर अजमेर शरीफ के दीवान का मुसलमानों को बड़ा संदेश

उन्होंने आगे कहा, 'मथुरा जैसे विवाद का हल अदालत के बाहर होना चाहिए। हमें कोशिश करनी चाहिए कि ऐसे विवादों का हल हम बातचीत के माध्यम से निकाल सकें। आज हमारा देश 'वसुधैव कुटुंबकम' की सभ्यता, शांति की बात कर रहा है। भारत विश्व शांति की दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है। ऐसे में हमें अपने आतंरिक मसलों को अदालत के अंदर नहीं, बल्कि बाहर ही बातचीत से सुलझाने के प्रयास करने चाहिए। हमारी कई पीढ़ियों ने कई धार्मिक विवादों का सामना किया, जिसमें अयोध्या प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल है। हालांकि, अब कोर्ट के निर्णय के बाद इस पर विराम लग चुका है। भारत का हर मुसलमान सुलह पर यकीन रखता है।'

End of Feed