मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर किया 'बेदखल', पार्टी के सभी पदों से हटाया; जानें अब क्या होगा

Mayawati: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की कुर्सी फिर से छिन गई है। अंदरखाने में बुआ-भतीजे की न जाने कौन सी लड़ाई चल रही है, जिसके चलते कभी आकाश को मायावती अपना लेती हैं और कभी उन्हें उत्तराधिकारी के पद से बेदखल कर देती हैं। एक बार फिर मायावती ने आकाश को सभी पदों से हटा दिया है।

Mayawati Action against Akash Anand: क्या आकाश आनंद ही मायावती और उनकी पार्टी बसपा के उत्तराधिकारी होंगे? अब इस सवाल का जवाब समझ पाना किसी के वश की बात नहीं है। आकाश की मुश्किल एक बार फिर बढ़ गई हैं, तो क्या मायावती उन्हें अब बसपा से बेदखल करने पर विचार कर रही हैं? ये दावा हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि खुद मायावती अपने फैसलों से इस ओर इशारा कर रही हैं कि उनके भतीजे आकाश आनंद उनकी सोच के अनुकूल फिट नहीं बैठ रहे हैं।

Mayawati Action against Akash Anand

अपने भतीजे के खिलाफ फिर मायावती ने लिया सख्त एक्शन।

अपने भतीजे को मायावती ने पार्टी में सभी पदों से हटाया

बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में सभी पदों से हटा दिया है। आकाश आनंद बसपा में अब किसी पद पर नहीं रहेंगे। मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया है। ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब मायावती अपने भतीजे पर भरोसा नहीं रहा?

End of Feed